Thu. Nov 26th, 2026

भारतमाला में ‘मुआवजा माला’ का खेल! करोड़ों की गड़बड़ी में तहसीलदार-नायब तहसीलदार गिरफ्तार, कूटरचित कागज़ों से सरकार को पहनाई भारी चपत…


रायपुर_बिलासपर,,, अभनपुर भारत माला परियोजना के मुआवजा घोटाले में फरार आरोपी तत्कालीन अभनपुर तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और गोबरा नवापारा के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को गिरफ्तार कर लिया गया है! आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है!
लगे आरोप व जांच के अनुसार रायपुर- विशाखापट्नम और दुर्ग-बायपास भारत माला सड़क निर्माण परियोजना के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा आरोप है! कि, उन्होंने अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, भूमाफिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर कूट रचित राजस्व अभिलेख तैयार करा… कूट रचित दस्तावेज के आधार पर प्रभावित भू-स्वामियों को वास्तविक मुआवजा राशि से कई गुना ज्यादा भुगतान करा शासन को करोड़ों रुपए की क्षति पहुचाई…
जानकारी के मुताबिक आरोपियों की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से निरस्त होने के बाद इससे पहले स्पेशल कोर्ट से स्थायी गिरफ्तारी वारंट और उद्घोषणा पर ये कार्रवाई की गई… आरोपियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई का मामला भी रायपुत न्यायालय में विचाराधीन है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed