
बिलासपुर,,, शहर में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया… आईटी की टीम ने कोल व्यापारी प्रवीण झा के स्वामित्व वाले फील ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी!
एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई!
आयकर विभाग के अधिकारी SIR सर्वे के स्टीकर लगी गाड़ियों से अलग-अलग टीमों में पहुंचे। ग्रुप के दफ्तर, आवास और फैक्ट्री परिसरों को टीम ने अपने नियंत्रण में लेकर दस्तावेजों की सघन जांच शुरू कर दी!
दस्तावेज खंगाले जा रहे। सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय लेनदेन, कर रिटर्न और अन्य व्यावसायिक अभिलेखों की पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई शुरू हुए करीब आधे घंटे से अधिक समय बीत चुका है और अधिकारी लगातार रिकॉर्ड की जांच में जुटे हैं।
कारोबारी जगत में हलचल। शहर में बड़े औद्योगिक समूह पर हुई इस कार्रवाई से व्यापारिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बड़ी संख्या में अधिकारियों की मौजूदगी के चलते परिसर के बाहर भी गतिविधियां बढ़ गईं।
फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जांच किस बिंदु पर केंद्रित है और आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
