
बिलासपुर,,,, शुक्रवार को होने वाले नगर निगम की सामान्य सभा के लिए बैठकों का दौर जारी है! भाजपा और कांग्रेस पार्षद दल की बैठक और भ्रष्टाचार को लेकर उठे सवालों ने निगम प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है! यही वजह है! कि गुरुवार को निगम दृष्टि सभा कक्ष में निगम आयुक्त ने मातहत अफसरों की बैठक लेकर इन सवालों पर चिंता जाहिर करते हुए… इनके समन का तरीका बताया…
नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है! इसके लिए भाजपा और कांग्रेस पार्षद दल की अलग अलग बैठके हुई… कांग्रेस के नेताओं ने जहां शहर की बदहाल सड़कों, जाम नाले नालियों ठप सफाई व्यवस्था जलापूर्ति और जन समस्याओं को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा और निगम के अफसरों को घेरने की रणनीति तय की… वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने पार्षदों को इन मुद्दों से निपटने के गुर सिखाए…
वहीं भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आए प्रश्नों ने निगम प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है!
सबसे बड़ा मुद्दा नगर निगम जोन क्रमांक 2 के कबाड़ कांड और संपत्ति कर के गड़बड़ झाले का है! इसी का तोड़ निकालने निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सामान्य सभा के एक दिन पूर्व दृष्टि सभा कक्ष में मातहत अफसरों की बैठक लेकर संबंधित अफसरों को सवालों के जवाब रटवाए…
शुक्रवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी… कि विपक्ष के मुद्दों पर कितनी धार है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
