
रायपुर,,, राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही विभाग के एक आरक्षक को हेरोइन (चिट्टा) बेचते हुए गिरफ्तार किया है! आरोपी की पहचान हिमांशु बर्मन के रूप में हुई है! जो आमानाका थाना में पदस्थ था!
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी…
पुलिस को सूचना मिली थी कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन क्रमांक CG-04-PW-1372 में बैठकर चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है! सूचना मिलते ही टिकरापारा और आजाद चौक थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया…
1 ग्राम चिट्टा बरामद…
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लगभग 1 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपए बताई जा रही है!
NDPS एक्ट में मामला दर्ज…
आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया… जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया!
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की एंड-टू-एंड जांच जारी है! और नशे के नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
