
बिलासपुर,,, करोड़ो की सफाई के बाद भी शहर गन्दा है! रही सही कसर बी एन आई और निगम प्रशासन ने पूरी कर दी… मेले के समापन को 9 दिन हो गए… मीडिया में खबरें भी आ गई…

पर अभी तक मेला स्थल साइंस कॉलेज मैदान पॉलिथीन के चिथड़े और कचरे से अटा पड़ा है! इतने दिनों बाद भी न तो बी एन आई ने सफ़ाई कराई न निगम प्रशासन ने… इसके चलते मॉर्निंग वाकरो और खिलाड़ियों को वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ रही है!
आप खुद देखिये ये नजारा है! 👇👇👇
गन्दगी से अटे पड़े साइंस कॉलेज मैंदान का जहां गत 29 जनवरी से 3 फरवरी तक बी एन आई द्वारा उद्योग व्यापार मेले का आयोजन किया गया था! मेले के आयोजन के बाद पूरा मैदान पॉलिथीन के चीथड़ों और गन्दगी से अटा पड़ा है! करोड़ो का कारोबार हुआ आयोजको और नेताओं ने स्वछता को लेकर खूब भाषण झाड़े आयोजन की सराहना की पर आखिर में कचरा-कचरा रह गया…👇👇👇
निगम प्रशासन द्वारा दिल्ली की तर्ज पर विकसित इस साइंस कॉलेज मैदान मे रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी और मॉर्निंग वॉकरो का जमावाड़ा रहता था! वहाँ चारो तरफ कचरा ही कचरा बिखरा है! मीडिया में इसको लेकर खबरें भी आई… पर जिम्मेदारों का हाल अपन को क्या मतलब टाइप का है! ये हालात तब है! जब निगम प्रशासन सफ़ाई व्यवस्था के नाम पर प्रतिमाह करोड़ो रुपए खर्च कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दावा कर रहा…? और खिलाड़ियों व मॉर्निंग वाकरो को यहाँ पसरी भयंकर गन्दगी के कारण दूसरा ठिकाना तलाशना पड़ रहा…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
