
रायपुर,,,, राजधानी में ऑनलाइन सट्टा कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट और थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने नगद 17 लाख रुपए के साथ संचालित हो रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है! पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 19.70 लाख रुपए जब्त किया है!
वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग में कार्रवाई…👇
पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी!

11 फरवरी 2026 को सूचना के आधार पर टीम ने तिरंगा चौक फेस-02, थाना कबीर नगर क्षेत्र में दबिश दी… दबिश के दौरान आरोपी भागने का प्रयास करने लगे… लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया…
मास्टर आईडी से चलता था नेटवर्क… 👇
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी बताए… मोबाइल जांच में पाया गया कि वे ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइटों पर मास्टर आईडी बनाकर ग्राहकों को आईडी उपलब्ध कराते थे! कमीशन के आधार पर सट्टा खिलाकर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था!
म्यूल खातों का उपयोग… 👇
पुलिस जांच में सामने आया कि रकम के लेन-देन के लिए किराये पर लिए गए म्यूल खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था! इन खाताधारकों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की तैयारी है!
आरोपियों के पास से 17 लाख रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक, 1 चेकबुक और 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जब्त किए गए…
थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और बीएनएस की धारा 112(2) में मामला दर्ज किया गया है!
पूर्व में भी रह चुके हैं जेल…
आरोपी ओम खेमानी और दीपक सचदेवा पूर्व में भी सट्टा प्रकरणों में जेल भी जा चुके हैं!
2026 में तीसरी बड़ी कार्रवाई एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट ने वर्ष 2026 में अब तक 3 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.92 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया है! पुलिस का कहना है! कि ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…
गिरफ्तार आरोपी...👇👇👇
01. दीपक सचदेवा पिता स्व. धर्मेन्द्र सचदेवा उम्र 30 वर्ष निवासी एम 02/56 फेस 03 कबीर नगर तिरंगा चौक के पास, थाना कबीर नगर रायपुर
02. गौरव सचदेवा पिता सतीश सचदेवा उम्र 29 वर्ष निवासी कंचनजंघा काम्प्लेक्स सी ब्लॉक 106 फर्स्ट फ्लोर आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर
03. ऋषभ रंगलानी पिता स्व. नारायण प्रकाश रंगलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मारूति विहार कालोनी आर के माल के पास पलाश काम्प्लेक्स, थाना आमानाका रायपुर
04. ओम खेमानी पिता मुकेश खेमानी उम्र 30 वर्ष निवासी हीरापुर रोड़, थाना कबीर नगर रायपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
