
जांजगीर-चांपा,,, शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है! आरोपी की पहचान विश्वजीत देबनाथ के रूप में हुई है! जिसे जिला नदिया, कृष्णानगर थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया…
ऐसे दिया झांसा...
प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन (38), निवासी अखराभांठा सक्ती ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान विश्वजीत देबनाथ से हुई… आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश पर प्रतिमाह 5 प्रतिशत ब्याज और अधिक लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ का लालच दिया… झांसे में आकर प्रार्थी एवं अन्य लोगों ने नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक के माध्यम से कुल 8.45 करोड़ रुपये निवेश किए…
कुछ माह दिया ब्याज, फिर टालमटोल…
शुरुआत में कुछ निवेशकों को 1 से 8 माह तक ब्याज दिया गया, लेकिन बाद में आरोपी घाटे का हवाला देकर रकम लौटाने में आनाकानी करने लगा। शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
लग्जरी कार और दस्तावेज जब्त। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम से एक क्रेटा कार खरीदना, सोना खरीदना, घर का रंगरोहन कराना स्वीकार किया। उसके कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 3 महंगे मोबाइल और 30 हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच जारी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
