बिलासपुर:- जिले के बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम किरारी में पड़ोसी गांव के चार्ट गुपचुप ठेले वाले दिन भर घूम घूम कर चार्ट गुपचुप समोसे बेचे जिसे गांव के लोगो ने खरीदकर खाया जिसके बाद लगभग दो से तीन दर्जन बच्चे एवं बुजुर्गों सभी की तबीयत बिगड़ने लगी एक-एक करके सभी को आनन-फानन में बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जिसमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बिलासपुर सिम्स रीफर कर दीया गया सिम्स में इलाज के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बताया जा रहा है बाकी 20 लोगों का उपचार बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है जिसे देखने के लिए बिल्हा विधायक, पूर्व विधायक एवं छाया विधायक सभी लोग बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे जिनकी हाल चाल की जानकारी लेकर सभी ने बेहतर इलाज का आश्वासन दिया और मृत बच्ची को मुवावजा दिलाने एवं सभी पीड़ित को प्रशासन द्वारा मुआवजा दिलाने की बात कही गई है ,साथ ही बिल्हा में कई प्रकार से ठेले में गुपचुप, चाट, समोसे, फास्ट फूड सेंटर द्वारा एक-दो दिन के बासी आइटम को खिला दिया जाता है जिसका खामियाजा आज मासूम बच्चों को भी भुगतना पड़ रहा है जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि जल्द ही इस प्रकार के ठेले वालों के ऊपर उचित कार्यवाही किया जाएगा साथ ही क्षेत्र में अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा अवैध क्लीनिक भी खोलकर बैठे है जिनके बारे में भी शासन-प्रशासन द्वारा टीम गठित कर अवैध झोलाछाप डॉक्टरों के ऊपर कार्यवाही करने की बात भी कहा गया है। वही हमारे शहर में भी ऐसे कई ठेले और गुमटियों में चाट गुपचुप और चाउमीन बेची जाती है इसका मैन मार्केट बिलासपुर का श्रीकान्त वर्मा मार्ग है जहाँ शाम होते ही गुमटी ठेले सज जाते है राहगीरों को तो परेशानी होती है आने जाने में खुले में रखकर प्रदूशित हुआ खाने का सामान बेचा जाता है जो आम इंसान के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है खाद्य विभाग किस अनहोनी का इन्तेजार कर रहा है खुले में बिकता खाने का सामान जानलेवा हो सकता है इन गुमटियों में व्यवसाईक सिलिंडर की जगह घरेलू सिलिंडर प्रयोग में लाया जाता है इन सब से ये प्रतीत होता है कि सारा खेल खाद्य विभाग की साठ गाठ से ही संभव है बिलासपुर के जनप्रतिनिधियों को जागरूक होना पड़ेगा नही तो वो दिन दूर नही जब यही की जनता भी फ़ूड पॉयजनिंग की शिकार हो ।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…
UncategorizedOctober 19, 2026कालसर्प योग गया, पर तहसील का ग्रहण बरकरार, छुट्टी में खुला आधुनिक अभिलेखागार, दिनभर रिकॉर्डों की पलट-पलटाई… अफसरों की कुर्सियां खाली, आखिर सरकारी फाइलों की रखवाली भगवान भरोसे या किसी खास के हवाले?
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
