Tue. Oct 20th, 2026

शादी का झांसा देकर विधवा महिला को बनाया हवस का शिकार अब हुआ गिरफ्तार!

बिलासपुर –बिलासपुर के तोरवा थाना पुलिस ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को ग्रीफ्तार कर हिरासत में ले लिया।तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सागर पांडे पिता संजय पाण्डेय उम्र – 30 वर्ष निवासी- वैशाली अपार्टमेंट, टिकरापारा, थाना- सिटी कोतवाली, जिला- बिलासपुर का प्रार्थिया से शादी का झांसा देकर उसके साथ विगत चार वर्षो से शारीरिक संबंध बनाया हुआ था।और आरोपी के द्वारा जबरन दुष्कर्म करने रिपोर्ट पर थाना तोरवा में उक्त अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।महिला संबंधी मामले की गंभीरता को देखते हुये म. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन में थाना तोरवा से विशेष टीम गठीत कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई थी।वही इस मामले में तोरवा पुलिस को आरोपी के बारे में बैंगलोर में होने का पता चला।जहा पर पुलिस टीम को बेंगलौर रवाना किया। और आरोपी को वहां से ग्रिफ्तार कर लाया गया।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed