Fri. Oct 16th, 2026

थार में नशे का ‘थ्रिल’, हाथों में चाकू का खेल! सकरी पुलिस की सटीक घेराबंदी में तीनों शौकीन चढ़े हत्थे, तेज रफ्तार और दहशत का ड्रामा खत्म, कार व तीन धारदार हथियार जब्त कर भेजे गए जेल..

बिलासपुर,,,  सकरी पुलिस ने शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चलाते हुए चाकू लहराने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है!पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थार वाहन क्रमांक CG 10 B.W 6664 में सवार तीन युवक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए दुर्घटना कर भाग रहे हैं! सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया… जिन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए… अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी ने टीम गठित कर घेराबंदी की…
पुलिस टीम ने आसमा सिटी फेस-2 मेन्ड्रा रोड के पास वाहन को घेरा पुलिस को देख आरोपियों ने कार छोड़ दी और हाथों में धारदार चाकू लहराते हुए भागने लगे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया…  आरोपियों की पहचान ईशांत सिंह मंडलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस (24), शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह (33) और राहुल तिवारी (26) के रूप में हुई…
तलाशी में आरोपियों के कब्जे से थार वाहन एवं तीन धारदार चाकू जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा शराब के नशे में वाहन चलाने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना सकरी की टीम की सराहनीय भूमिका रही…

आरोपी…👇👇

01-ईशांत सिंह मण्डलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस पिता बंशी लाल मण्डलोई उम्र 24 वर्ष निवासी रामा लाईफ सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह पिता प्रताप सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी कालीका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
03-राहुल तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed