Fri. Oct 16th, 2026

मधुबन रोड पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक शुभम बैंस चढ़ा पुलिस के हत्थे, सिटी कोतवाली की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर भेजा गया जेल…

बिलासपुर,,,  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आम लोगों को धारदार हथियार दिखाकर डराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार किया है! मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मधुबन रोड दयालबंद के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहा है!सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया… अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी…
पुलिस ने आरोपी शुभम बैस (26 वर्ष), निवासी मधुबन रोड मुक्तिधाम कृष्ण गौशाला के पास, को घेराबंदी कर पकड़ा… तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया… आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! पुलिस ने आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है!

आरोपी… 👇
01. शुभम बैस पिता स्व. महेश बैस उम्र 26 वर्ष निवासी मधुबन रोध मुक्तिधाम कृष्ण गौ-शाला के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed