
00 कटर मशीन बुलवाकर गाड़ी को कटिंग करा निकाला गया मृतकों और घायल को…
00 चालक हिरासत में ट्रेलर जब्त…
बिलासपुर,,, गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क के बीचों- बीच डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुस स्कार्पियो से जा भिड़ी, इस हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा… इस हादसे का भयावह वीडियो भी सामने आया है!
मामला रात करीब 2 बजे बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है!रतनपुर से रायपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG-11-BD-9044 गुरुवार-शुक्रवार देर रात ढाबे के सामने अनियंत्रित हो डिवाइडर को फांद रॉन्ग साइड में घुसा और सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG-04-MQ-4220 से भिड़ गया टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर एक अन्य खड़े ट्रेलर को भी चपेट में लेते हुए पलट गया और स्कॉर्पियो पूरी तरह चपट गया सवार अंदर ही फंस गए। चीख पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगो ने उनकी मदद की और हादसे की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद सकरी पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घायलों के शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में छत्रपाल रात्रे, विशाल लहरे, अनमोल लहरे और सोनू मिरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाश रात्रे गंभीर रूप से घायल उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा कि ये सभी लोग एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
UncategorizedOctober 16, 2026बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के सट्टा साम्राज्य पर कोर्ट का करारा वार! 3Stumps का खेल पड़ा महंगा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली जमीन-दुकान और एफडी पर पुलिस का शिकंजा…
