
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है! मामला अप.क्र. 259/2026 के तहत धारा 4, 21(1), 21(2), 27 सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के अंतर्गत दर्ज किया गया है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं सीएसपी सिविल लाइन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर पेट्रोलिंग और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
27 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आर्यन पब्लिक स्कूल के पास एक मकान में चोरी-छिपे हुक्का बार संचालित किया जा रहा है, जहां सिगरेट-तंबाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रति घंटे 500 रुपये लेकर युवाओं को हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
रेड के दौरान अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू को उसके घर में अपने साथियों विनित एलानी, किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप और समीर पटेल के साथ हुक्का पीते पाया गया। पुलिस ने मौके से 2 नग हुक्का पॉट, 1 कोल हीटर, फ्लेवर का डिब्बा तथा अन्य हुक्का सामग्री जब्त की।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
आरोपी….👇👇
01. अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू पिता सुधीर कुमार पाण्डेय उम्र 18 वर्ष निवासी पलास 16 राजकिशोर नगर सरकण्डा।
02. विनित एलानी पिता शंकर एलानी उम्र 24 वर्ष निवासी रामकृष्ण एन्क्लेव सीपत चौक सरकण्डा।
03. किन्सु विश्वास पिता कृष्णा विश्वास उम्र 18 वर्ष निवासी पैसपिक अपार्टमंेट तोरवा धानमंडी, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
04. यथार्थ कश्यप पिता संजय कश्यप उम्र 18 वर्ष निवासी जोरापारा अलंकार भवन के पास सरकण्डा।
05. समीर पटेल पिता राम कुमार पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर जोरापारा अलंकार भवन के पास सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.0177 लाख का तवा ठंडा हुआ नहीं कि 1.40 करोड़ की अंगाकर रोटी फिर सिक गई, निगम में एफडीआर का खेल जारी, 9 साल पुरानी फाइल खुली तो सवालों की आंच में अफसर और ठेकेदार दोनों गरम…
Uncategorized2026.09.01छत्तीसगढ़ में ‘लाशों का खेल’ देहदान के नाम पर सैकड़ों मानव शरीरों की कथित खरीद-फरोख्त का दावा, विधायक रिकेश सेन के पोस्ट से मचा हड़कंप; बोले जल्द होगा बड़ा खुलासा, राज खुला तो कई चेहरे होंगे बेनकाब…
Uncategorized2026.09.01पाराघाट में जमीन का खेल या बड़ा झोल? 117 एकड़ खरीद से खसरा 170 तक सवालों की बौछार, किसानों का आरोप जमीन गई, नौकरी-पुनर्वास गायब, शासकीय रास्ता भी प्लांट के नाम होने का दावा, अब कलेक्टर के दरबार में पहुंचा पूरा मामला…
Uncategorized2026.08.31कबाड़ का खेल पड़ा भारी, सिरगिट्टी पुलिस ने बजा दिया कार्रवाई का डंका, 10 अवैध कबाड़ी तलब, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेशी—इलाके में कबाड़ कारोबारियों में मचा हड़कंप, पुलिस बोली नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय…
