
बिलासपुर,,, थाना सिविल लाइन पुलिस ने 27 फरवरी को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की… तो वहीं उस्लापुर ओवरब्रिज के नीचे एक युवक द्वारा राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने और मिनी माता नगर स्थित साई मंदिर के पास दूसरे युवक द्वारा चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी…
मामले में यश छाबड़ा (25) निवासी महामाया पार्क मंगला और राहुल पुरी गोस्वामी (25) निवासी मिनी माता नगर को हिरासत में लिया गया… दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चाकू जब्त किए गए हैं!
इधर, सरप्राइज चेकिंग अभियान के दौरान कुदुदंड, उस्लापुर और चाटापारा क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के जमावड़े और अशांति फैलाने की आशंका पर 11 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इनमें दीपक सूर्यवंशी, राज सूर्यवंशी, राजेश सूर्यवंशी, मोहम्मद हसन, सोमेश सारथी, मोहम्मद कमाल, आशिष सोनी, डेनिश भार्गव, शिब्बू केंवट, आदित्य लहरे और मुलायम यादव शामिल हैं।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

आर्म्स एक्ट की कार्यवाही…👇👇
1- यश छाबडा पिता परमजीत उम्र 25 साल निवासी महामाया पार्क मंगला थाना सिविल लाईन
2- राहुल पुरी गोस्वामी पिता लक्ष्मण पुरी उम्र 25 साल निवासी मिनीमाता नगर थाना सिविल लाईन
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…👇👇
1- दीपक सूर्यवंशी पिता रोहित उम्र 28 साल निवासी मंगला आजाद चौक थाना सिविल लाइन
2- राज सूर्यवंशी पिता रामदुलार उम्र 24 साल निवासी आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन
3- राजेश सूर्यवंशी पिता रोहित उम्र 18 साल निवासी आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन
4- मोह.हसन पिता मोह.अजीज उम्र 25 साल निवासी मसानगंज थाना सिविल लाईन
5- सोमेश सारथी पिता कृष्ण सारथी उम्र 26 साल निवासी ईमलीभाठा थाना सरकंण्डा
6- मोह. कमाल पिता जाफर मोह. उम्र 29 साल निवासी लोफंदी थाना कोनी
7- आशिष सोनी पिता रामकुमार उम्र 18 साल निवासी उस्लापुर थाना सकरी ।
8- डेनिश भार्गव पिता प्रेम सिंह उम्र 18 साल निवासी अटल आवास थाना सकरी ।
09- शिब्बु केंवट पिता दुजराम उम्र 20 साल निवासी उस्लापुर थाना सकरी।
10- आदित्य लहरे पिता जनक उम्र 18 साल निवासी विनोचा कॉलोनी थाना सिविल लाईन।
11- मुलायम यादव पिता रामलाल उम्र 30 साल निवासी तालापारा थाना सिविल लाईन
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
UncategorizedOctober 16, 2026बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के सट्टा साम्राज्य पर कोर्ट का करारा वार! 3Stumps का खेल पड़ा महंगा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली जमीन-दुकान और एफडी पर पुलिस का शिकंजा…
