
बिलासपुर,,, ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस के “प्रहार” अभियान के तहत सिविल लाइन थाना और ACCU (सायबर सेल) की संयुक्त कार्रवाई में बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ… रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस ने “रिक्की पैनल” से Aviator, Wingo जैसे गेम्स पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया…
मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज को रायपुर से दबोचा गया… जिसके पास से ₹6.90 लाख नगद सहित कुल लगभग ₹45 लाख की संपत्ति जब्त हुई!
आरोपी टेलीग्राम-व्हाट्सएप के जरिए देशभर में नेटवर्क चला रहे थे! मामले में आगे जांच जारी है!
तरीका-ए-वारदात…
1… कस्टमर टेलीग्राम के माध्यम से पैन इंडिया स्तर पर जोड़े जाते थे!
2… कस्टमर व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर लिंक प्राप्त करते थे!जिसके माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेला जाता था!
3… मुनाफे का 65% हिस्सा हेड ऑफिस एवं 35% हिस्सा ब्रांच को प्राप्त होता था!
4… लेन-देन हेतु फर्जी सिम कार्ड एवं फर्जी बैंक खातों का उपयोग किया जाता था!
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देश पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ’’प्रहार’’ में लगातार कार्यवाही की जा रही है! इसी कडी में ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफाॅर्म के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई…
बिलासपुर एवं आस-पास ऑनलाइन गेम के ब्रांच खोलकर रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर पूर्व में दिनाॅक 21.12.2025 को आरोपी मनोज पोपटानी पिता नंदलाल पोपटानी उम्र 30 वर्ष निवासी हेमुनगर तोरवा बिलासपुर को पकडा गया था! जो पुछताछ पर बताया था!
कि यह अपने साथी राजा उर्फ राजेश बजाज, प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा किकेट मैच का बिलासपुर, रायपुर एवं विभिन्न महानगरो में बैठकर संचालित कर मोटी रकम प्राप्त करते है!
रकम को प्राप्त करने के लिए एवं आहरण करने के अपने अपने एवं आम जनता से कमिशन का लालच देकर बैंक खाता को अपने अन्य सहयोगियो से प्राप्त कर उपयोग करते थे! बताया था! आरोपी के बताये अनुसार उक्त दोनो आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था!
जो पुलिस को चकमा देकर स्थान एवं मोबाईल बदलकर लुकछिप कर रहे थे! जिन्हे रायपुर में होने की सूचना पर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर टेक्निकल टीम के सहयोग से दबिश देकर मिलने पर पूछताछ हेतु थाना सिविल लाईन बिलासपुर लाकर *प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर एवं राजेश उर्फ राजा बजाज* से विस्तृत पूछताछ किया गया जो बताया कि बिलासपुर ब्रांच का संचालन वह स्वयं कर रहा था विगत कुछ दिनो से बिलासपुर, रायपुर में रहकर ठिकाना बदल बदल कर आॅनलाईन प्लेटफार्म पर गेम संचालित कर रहा था आरोपी के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री नगदी रकम मोबाइल, लैपटाॅप, फर्जी सिम, बैंक पासबुक, चेक बुक, विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 02 नग रजिस्टर जिसमें लाखो रूपये के आॅनलाईन सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है बरामद किया गया।
आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं अन्य खुलासों हेतु पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड की मांग की गई थी, किन्तु न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।आवश्यकता अनुसार प्रथक से पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
जप्ती…👇👇
1.. एचपी पवेलियन लैपटॉप (नीला रंग)
2.. सैमसंग S25 अल्ट्रा मोबाइल (सफेद रंग)
3.. आईफोन 16 प्रो (काला रंग)
4.. आईफोन 17 प्रो (सफेद रंग)
5.. बैंक पासबुक – 05 नग
6.. चेकबुक – 05 नग
7.. होंडा सिटी कार (CG 10 AL 6300)
8.. मारुति ब्रेजा (CG 10 BS 2111)
9.. मारुति स्विफ्ट डिजायर (CG 10 AQ 3352)
10.. होंडा एक्टिवा (व्हाइट)
11.. नकद राशि – ₹6,90,000/-
12.. 02 रजिस्टर, जिनमें ऑनलाइन सट्टा के लाखों रुपये का विस्तृत हिसाब-किताब दर्ज
कुल अनुमानित कीमत – लगभग ₹45,00,000/
आरोपी…👇👇
1. राजेश उर्फ राजा बजाज पिता किशन चन्द्र बजाज, उम्र 34 वर्ष, निवासी ए-59 गार्डन सिटी मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. प्रदीप खत्री पिता रामचंद खत्री, उम्र 34 वर्ष, निवासी आदित्यनाथ परिसर मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.25अभिव्यक्ति की आज़ादी भारी पड़ी या नेताओं का मान हल्का? CM-डिप्टी CM पर इंस्टाग्राम में ‘अमर्यादित कमेंट’ से समर्थक भड़के, पुलिस दरबार पहुंचे; बोले रील बनाना ठीक, लेकिन कानून की सीमा लांघी तो कार्रवाई भी पक्की….
Uncategorized2026.08.24महामाया गेट पर भाजपा के दो खेमे भिड़े, चोरी का पुराना विवाद बना नया सियासी बवाल, मारपीट के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे; VIDEO और WhatsApp संदेश वायरल—अब सवाल, किसने किया वायरल और पार्टी का IT सेल क्या करेगा?
Uncategorized2026.08.24भेष बदला, पोटली बदली… लेकिन RPF की नजर नहीं बदली, निगौरा स्टेशन पर गांजे की ‘स्पेशल डिलीवरी’ धरी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख—ऑपरेशन नारकोस ने फिर खोल दी तस्करों की पोल…
Uncategorized2026.08.24‘बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान में मिठाइयों की निकली कुंडली, 19 दुकानों की जांच, 117 किलो मिठाई जब्त-नष्ट, दो फर्मों पर लाइसेंस-पंजीयन निलंबन की गाज; मिलावटखोरों से साफ कहा, त्योहार आपका हो सकता है, लेकिन निगरानी हमारी रहेगी….
