Wed. Nov 25th, 2026

जांजगीर-चांपा में A.C.B का ताबड़तोड़ एक्शन: 8 हजार में लेखापाल और 35 हजार में बिजली अफसर धराए; चार आरोपी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी बेखौफ भ्रष्टाचार, सिस्टम पर फिर खड़े हुए बड़े सवाल…

बिलासपुर_जांजगीर_चांपा,,, लगातार कार्रवाई के बाद भी छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारी अधिकारियों कर्मचारियो में बिल्कुल भी खौफ नही है! बिलासपुर A.C.B की टीम ने जहा चेक जारी करने के एवज में नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में तो वही C.S.P.D.C.L के ग्रामीण कार्यालय से J.E… A.E… और कम्प्यूटर ऑपरेटर को H.T लाइन विस्तार के एवज में एक उपभोक्ता से 35 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले गिरफ्तार किया है!

नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब ने A.C.B इकाई बिलासपुर में शिकायत की कि उनके फर्म द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना से निर्माण और मरम्मत कार्य कराया था! जिसका करीब 2,03,000 रुपए का बिल बकाया था! लेखापाल प्रकाश जायसवाल चेक जारी कराने के एवज में 16000 रुपए रिश्वत मांग रहा… वह 6000 रुपए उसे दे चुका लेखपाल 10000 रुपए और मांग रहा… जिस पर 8 हजार रुपए और देना तय हुआ… शिकायत के सत्यापन के बाद A.C.B की टीम ने शुक्रवार 20 मार्च को प्रार्थी को लेखापाल को रिश्वत की रकम देने भेजा… आरोपी लेखापाल ने प्रार्थी से जैसे ही रिश्वती रकम अपने हाथ में लेकर अपनी कार में रखा A.C.B टीम ने उसे ग्राम सेमरा के पास धरदबोचा….

टीम ने एक पंत दो काज की तर्ज पर C.S.E.B (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के ग्रामीण कार्यालय में छापा मारकर J.E राजेंद्र शुक्ला, A.E विजय नोरगे और कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा…


जानकारी के मुताबिक जांजगीर निवासी प्रदीप यादव ने A.C.B बिलासपुर में शिकायत की थी! कि उसने ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स का प्लांट के लिए ट्रांसफॉर्मर लगाने का आवेदन C.S.P.D.C.L कार्यालय जांजगीर में आवेदन कर डिमांड नोट भी जमा करा दिया गया था! इसके बावजूद ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के लिए अधिकारियों ने 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है!
A.C.B सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed