Wed. Nov 25th, 2026

छत्तीसगढ़ बना ‘धान नहीं अफीम का कटोरा’: रायगढ़ के तमनार में डेढ़ एकड़ में अवैध खेती पकड़ी, 15 दिन में चौथा मामला; झारखंड कनेक्शन उजागर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने फसल नष्ट कर शुरू की बड़ी कार्रवाई…

बिलासपुर_रायगढ़,,, धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से चर्चित हो गया है! दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है! इससे जहाँ  सरकार की जमकर फजीहत हो रही वही विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिलते जा रहा है!
अफीम के फसल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अवैध खेती को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है! प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है! कि यह खेती झारखंड के एक व्यक्ति के माध्यम से कराई जा रही थी! पुलिस ने मौके से आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया है! जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है! पुलिस इसमें शामिल अन्य लोगों को तलाश रही है!
प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की खेती पकड़े जाने का यह चौथा मामला है! इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग जिले के ग्राम समोदा, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में भी अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आ चुका है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed