
बिलासपुर,,, थाना तारबाहर पुलिस ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! मामले में आरोपी ने एक महिला से कुल 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया अंजना फ्रांसिस ने 16 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी! कि आरोपी गोविंद कुमार (32 वर्ष), निवासी वृंदावन कॉलोनी, शिवानंद नगर सेक्टर-3, थाना गुडियारी, रायपुर ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने पर अधिक लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया… आरोपी ने भरोसा जीतकर चार अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख रुपए ले लिए… लेकिन बाद में न तो रकम लौटाई और न ही कोई मुनाफा दिया…
शिकायत पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई… प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई… अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम रायपुर रवाना हुई…
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया… गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
