
बिलासपुर,,, सिंधी समाज के इष्टदेव झूलेलाल साई के अवतरण दिवस पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान विघ्न और मारपीट की घटना से आक्रोशित सिंधी समाज ने SSP रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंप आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है!
SSP को सौंपे गए… ज्ञापन में सिंधी कालोनी के आसन दास व भोजवानी गली के निवासियों ने बताया कि गत 20 मार्च को आसन दास हिंदूजा के घर के सामने सिंधु युवा मंच द्वारा शोभायात्रा के स्वागत के लिए संगीत एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था! कार्यक्रम के दौरान महेश जगयसी द्वारा अशोभनीय व्यवहार करते हुए कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया…
इसी दौरान नीरज मोटवानी (मिनोचा कॉलोनी) एवं निर्मल सोनी के पुत्र और उनके साथियों ने महेश मोटवानी के साथ बेल्ट, हाथ और मुक्कों से मारपीट की… जिससे वहां भगदड़ की स्थिति हो गई… घटना के समय वहां सिंधी समाज के हरिकिशन गंगवानी (प्रेस क्लब सह सचिव), जसपाल पेशवानी, मोहन बजाज, अनिल बजाज, राहुल रेलवानी और सच्चानंद मौजूद थे! आरोप है! कि इसके बाद आरोपी अपने पिता चंद्रपाल एवं अन्य साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और फिर से मारपीट शुरू कर दी… जिससे कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं और अन्य लोग डरकर वहां से भागने लगे… इस घटना से धार्मिक वातावरण में अशांति फैल गई… और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ… शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि घटना के बाद से महेश मोटवानी का पता नहीं है! जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है! निवासियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है! ताकि भविष्य में इस प्रकार के घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
