
00 सड़क एक टेंडर दो पब्लिक कह रही तकनीक समझ मे नही आ रहा…
00 पूरी नौकरी गुजर गई बिलासपुर नगर निगम में फिर भी मिस्टेक…
बिलासपुर,,, न्यायधानी के संजय तरण- जरहाभाठा मंदिर चौक की सड़क के लिए एक नही दो विभाग नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने टेंडर कर दिया… निगम के एमआईसी और सामान्य सभा से भी इसे पारित होना बताया जा रहा… ये आलम तब है! जब निगम के ज्यादातर अफसरो और इंजीनियरों की पूरी नौकरी एकाध अपवाद को छोड़ दे तो यही कट गई… और कट रही है! पौव्वा और जुगाड़तन्त्र इतना मजबूत की ये कभी चुनाव आयोग की राडार में भी नही आये… एकाध बार ट्रांसफर हुआ भी तो फिर लौट आये…
फिर इतनी बड़ी चूक ही कैसे इसका मतलब तो यही निकल रहा कि ताउम्र निगम में नौकरी करने वाले अफसरो को निगम के सड़को की जानकारी ही नही है! कि कौन कौन से और कितनी सड़कें निगम की है! और कितनी पीडब्ल्यूडी की तभी न यह चूक हुई है!
बताया जा रहा कि सिटी डेवलपमेंट प्लान और नगरोंतथान की बैठक में तत्कालीन निगम आयुक्त अमित कुमार और कलेक्टर की मौजूदगी में हुई बैठक में 3 सड़कों मंगला चौक- आजाद चौक, तिरंगा रोड समेत 3 सड़को का प्रस्ताव भेजा गया था। पीडब्ल्यूडी ने भी प्रस्ताव भेजा इसी चक्कर मे ऐसी चूक हुई …
000
अभी केवल प्रस्ताव भेजा गया है, टेंडर नही हुआ सिटी डेवपलपमेंट प्लान और अधोसंरचना नगरोंउत्थान योजना में अलग-अलग प्रस्ताव भेजने का कारण ये चूक हुई।
*राजकुमार मिश्रा
चीफ इंजीनियर, नगर निगम बिलासपुर*
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
