
बिलासपुर,,, जिले में कानून को चुनौती देना एक युवक को भारी पड़ गया… सरकंडा थाना क्षेत्र में जेल से छूटते ही हर्ष उपाध्याय ने अपने साथियों के साथ ऐसा जश्न मनाया… जो कुछ ही देर में दोबारा जेल की राह बन गया…
मिली जानकारी के अनुसार, चिंगराजपारा निवासी हर्ष उपाध्याय करीब डेढ़ साल पहले लोयला स्कूल के पास हुए चाकूबाजी मामले में हत्या के प्रयास के आरोप में जेल गया था! हाल ही में रिहा होने के बाद उसके साथियों ने बाइक रैली निकालकर स्वागत किया.. लेकिन यह जश्न जल्द ही कानून तोड़ने में बदल गया…
बताया जा रहा है! कि युवकों ने राम सेतु पुल से आसपास के इलाकों तक बुलेट मोटरसाइकिलों की तेज आवाज, तीन-तीन सवारी और हाथों में हथियार लहराते हुए सड़कों पर हंगामा किया… इससे आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया… और यातायात भी प्रभावित हुआ…
घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने तुरंत एक्शन लिया…. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी हर्ष उपाध्याय समेत उसके साथी अजय साहू को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया…
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है! और उन्हें फिर से जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है!
थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने स्पष्ट कहा कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी… इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया है! कि पुलिस सख्त है! और कानून तोड़ने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
