
बिलासपुर,,,, इमलीपारा के पीड़ित रवि यादव ने मंगलवार को फिर अपने परिवार के साथ कलेक्टर जन दर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल के समक्ष पूर्व मेयर पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के खिलाफ आरोप लगा… कार्रवाई की गुहार लगाई… अपनी बीमार पत्नी और दो बेटियों को लेकर कलेक्टर जन दर्शन में पहुंचे… बिजली ठेकेदार रवि यादव ने बताया कि पूर्व महापौर किशोर राय ने कैसे अपने रसूख के दम पर राजस्व न्यायालय से फर्जी दस्तावेज तैयार करा..

जमीन का अधिपत्य लिया… और अपने भाइयों और गुर्गों के साथ उसके घर में तोड़फोड़ और उनकी बीमार पत्नी से धक्का मुक्की कर जमीन के कब्जे के दस्तावेज के जरिए उनके मकान को तोड़वाकर उन्हें बेघर कर दिया… रवि ने बताया कि राजस्व न्यायालय से जब रिक्त भूमि के अधिपत्य का आदेश जारी किया गया है! तो मचकुरी की मौजूदगी में उनके मकान को कैसे ढहवा दिया गया… वो भी निजी एक्सीवेटर से ढहवा दिया गया… पीड़ित रवि का कहना है! कि वे वह और उनका परिवार अभी भी उसी अपने पैतृक जगह पर टीना टप्पर ठोक कर रह रहे है! पूर्व महापौर ने मकान को तोड़वाने के बाद मौके पर अपने अधिपत्य का बैनर टंगवा दिया है! उनका कहना है! कि उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रह रहा है! पत्नी ब्रेनहेमरेज से पीड़ित है! बच्चों की परीक्षा है! पर कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है! आलम यह है! कि जब वे रिपोर्ट लिखवाने सिविल लाइन थाना पहुंचे… तो उल्टे उन्हें ही सुबह से रात तक थाने में बिठा दिया गया… पीड़ित रवि और उनके परिवार ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई… रवि का कहना है! कि कलेक्टर ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
