
बिलासपुर,,, मुख्यमंत्री के बिलासपुर दौरे के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी झड़प का मामला सामने आया है! कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका, जिस पर नेत्री नाराज हो गईं…

और मौके पर ही हंगामा खड़ा हो गया…
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरी गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से बहस करते हुए कहा… “मुझे पहचानते नहीं हो क्या… हमारे ही सीएम हैं! मैं जहां चाहूंगी वहां रहूंगी…” उन्होंने प्रोटोकॉल को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें रोकना गलत है! इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी… स्थिति को बिगड़ता देख वहां मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया और बाद में उन्हें कार्यक्रम स्थल के अंदर भेजा गया…
बताया जा रहा है! कि यह पहला मामला नहीं है! जब उक्त नेत्री विवादों में रही हैं! इससे पहले भी सिविल लाइन थाना में देर रात पुलिस स्टाफ के साथ उनकी बहस का मामला सामने आया था! जहां उन्होंने कथित तौर पर नियमों के विपरीत कार्रवाई करने का दबाव बनाया था!
इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है! पार्टी के भीतर ही कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है! जबकि नए और विवादित चेहरे महत्वपूर्ण पदों पर नजर आ रहे हैं!
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन या भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है! लेकिन घटना ने अनुशासन और संगठनात्मक कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
