
बिलासपुर,,, मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गतौरा स्थित धान खरीदी केंद्र में बड़े गबन का मामला सामने आया है! बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है!
क्या है पूरा मामला…..
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मस्तुरी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया… जांच में सामने आया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित, गतौरा के धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता की गई…
संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन के दौरान 919.96 क्विंटल धान की कमी पाई गई… जिसकी अनुमानित कीमत 28 लाख 51 हजार रुपए है! यह पूरा मामला खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान उपार्जन नीति के उल्लंघन से जुड़ा है!
किन पर लगा आरोप…..
जांच में सामने आया कि केंद्र से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों ने मिलकर जानबूझकर गबन किया.. गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
कोमल प्रसाद चंद्राकर (46 वर्ष) – निवासी कर्रा, थाना मस्तुरी
राजेन्द्र राठौर (64 वर्ष) – निवासी बजरंग चौक, गतौरा
हुलेश्वर धीरही (38 वर्ष) – निवासी सुकुलकारी, थाना पचपेड़ी
(मामले में धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव का नाम भी शामिल है)
पुलिस की कार्रवाई…..
पुलिस ने अपराध क्रमांक 213/2025 के तहत धारा 316(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपियों को उनके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें 03 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मुख्य बिंदु……
919.96 क्विंटल धान की गड़बड़ी
28.51 लाख रुपये का गबन
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की भूमिका जांच में
धान उपार्जन नीति का उल्लंघन
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 11, 2026सूर्यवंश के सामने सूर्यवंशी की एंट्री, बेसन के पैकेट में ब्रांडिंग की कॉपी का आरोप सूर्य का निशान, टैगलाइन और डिजाइन पर भी सवाल, माना कैंप पुलिस ने धीरज-श्रीचंद सचदेव के खिलाफ दर्ज की FIR, अब जांच में खुलेगा नकल का पूरा बेसन पुराण…
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
