
00 पब्लिक, सरकार सब को भोंदू बना रहे… जिम्मेदार, शासन को रोज लाखो का चूना…
00 5-5 विभाग जवाबदार फिर क्यो नही रूक रही खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन की बयार…
बिलासपुर,,, जिले में चोर से कहो चोरी करो और साहूकार से कहो जागते रहो की तर्ज पर रेत का अवैध खनन लगातार जारी है! सरकार की खनिज संपदा पर हो रही खुली डकैती को रोकने खनिज के साथ राजस्व, सम्बंधित थानों की पुलिस, ट्रेफिक पुलिस और RTO जैसे 5-5 सरकारी विभाग है! फिर भी ये हाल है! रेत माफियाओं के सिंडिकेट और जिम्मेदारों का गठजोड़ इतना मजबूत है! कि जब भी मीडिया में खबरें आती है! शगुन के तौर पर गाड़ियां पकड़कर बकायदा जनसम्पर्क के जरिये खबरें भिजवाई जाती है! तभी तो कोटा क्षेत्र के रतखंडी रेत घाट और शहर के अवैध घाटों से लगातार तस्वीरे आने के बाद भी सब खामोश है!

न्यूज बास्केट ने लगातार मंगला पाठ बाबा, लोखडी घाट की तस्वीरें दिखाई कि कैसे दर्जन भर ट्रैक्टर को पानी के अंदर खड़ी कर रेत की अवैध ढंग से निकासी और परिवहन की जा रही है! कैसे सेंदरी नेशनल हाइवे के किनारे स्वामी आत्मानन्द स्कूल के सामने तालाब को पोकलेन से खुदवाकर दिन- रात हाइवा से मिट्टी का परिवहन किया जा रहा…
अब ये ताजा तस्वीरे कोटा क्षेत्र के ग्राम रतखंडी रेत घाट की है! आप खुद देखिये कैसे बिना किसी डर खौफ के रेत माफिया खुलेआम रेत चोरी कर रहे है! और कैसे जिम्मेदार सख्ती और कार्रवाई के दावे की भोंपू बजा रहे है! मीडिया के कैमरे में कैद इन तस्वीरों में ट्रैक्टरों का रैला बता रहा… कि कैसे मिली भगत से खनिज संसाधनों की खुली डकैती कर सरकार को रोजाना लाखो- करोड़ो की चपत लगाई जा रही है!
कैसे रेत माफिया जेसीबी से नदी का सीना चीर ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइवा से बिना किसी रोक-टोक के रेत ढो रहे हैं!
रेत माफियाओं और जिम्मेदारों के इस खुले खेल से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है! उनका कहना है! कि जब आए दिन मीडिया में खबरे आ रही सबको दिखाई दे रहा… तो जिम्मेदारों को ये सब दिखाई क्यो नही दे रहा… सवाल यह उठ रहा क्या सिस्टम इतना कमजोर है! या फिर गांधी छाप नोटों का जोर है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 11, 2026सूर्यवंश के सामने सूर्यवंशी की एंट्री, बेसन के पैकेट में ब्रांडिंग की कॉपी का आरोप सूर्य का निशान, टैगलाइन और डिजाइन पर भी सवाल, माना कैंप पुलिस ने धीरज-श्रीचंद सचदेव के खिलाफ दर्ज की FIR, अब जांच में खुलेगा नकल का पूरा बेसन पुराण…
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
