
बिलासपुर,,,, चकरभाठा में नशे का कारोबार चुपचाप पैर पसार रहा था…! लेकिन इस बार पुलिस ने सीधा वार कर दिया…. कार में बैठकर M.D.M.A बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया… मौके से बरामद माल और वाहन की कीमत करीब 12.95 लाख रुपये आंकी गई है! जिसने इस पूरे खेल की गंभीरता उजागर कर दी है!
सूचना साफ थी…! एक एस-क्रॉस कार में बैठकर दो युवक मैदान के किनारे ग्राहक तलाश रहे हैं! जैसे ही थाना चकरभाठा और ACCU की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची…. आरोपियों को भनक लग गई… और वे भागने की कोशिश करने लगे…. लेकिन इस बार रास्ता पहले से ही बंद था… पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया…
तलाशी में 26.05 ग्राम M.D.M.A बरामद हुआ….एक ऐसा नशीला पदार्थ, जो युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में लेता है! साथ ही जिस कार में यह सौदा चल रहा था…! उसे भी जब्त कर लिया गया… शुरुआती पूछताछ में ही दोनों आरोपियों ने कबूल कर लिया… कि वे इस ड्रग्स को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे…!
गिरफ्तार आरोपी चंद्रेश बलेचा और महेश वर्मा, दोनों चकरभाठा के रहने वाले हैं! पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है! अब जांच इस बात पर भी टिकी है! कि यह M.D.M.A इनके पास कहां से पहुंचा और इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है!
यह कार्रवाई सिर्फ दो आरोपियों की गिरफ्तारी भर नहीं है! बल्कि एक संकेत है! कि शहर में नशे के कारोबार पर अब सीधे और सख्त प्रहार हो रहा है! पुलिस ने साफ कर दिया है! कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा….
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
