
00 मस्तूरी- भवतरा की नई सड़क ऐसे उखाड़ लो हाथ से..
00 भ्र्ष्टाचार की सड़कों के धूल- गर्द से मंडराया दमा- स्वांस का डर, कही गले न पड़ जाए दम घोंटू बीमारी…
00 अब तखतपुर नेवरा के माह भर पहले बनी के सड़क के धंसने की शिकायत….
00 सिर पर बारिश, शहर की सड़के अव्यवस्थित…
बिलासपुर,,, पता नही खेल बिलो टेंडर का है! कमीशन का है! या फिर अफसरो और ठेकेदार की कार्यक्षमता में कमी का है! एक तो सड़को पर काम ही नही हो रहा… सड़कें 4-6 माह से उधड़ी और धूल गर्द उड़ा रही… जो लेदेकर बनकर बनी वो सप्ताह पंद्रह दिन में उधड़ रही- धंस रही, गिट्टी ऐसे बिखरी है! जैसे लेइ लगाकर चिपकाई गई थी…! अब तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवरा के माह भर पूर्व बनवाये गए… 36 लाख के गौरवपथ के सड़क उधड़ने का मामला भी सामने आया है! जो अलग- अलग विभागों की झांकी दिखा रही… नागरिक- ग्रामीण सब हतप्रभ है! कि ये हो क्या रहा… जिम्मेदार क्यो सरकार की खुली फजीहत करने तुले है!
पिछले सप्ताह भर में मस्तूरी- भवतरा और जूना- बिलासपुर- चाँटीडीह बैराज की सडक नई सड़क के बाद अब तखतपुर के नेवरा से नई बनी सड़क के दैहान कि तरह उधड़ने की खबर है! ये तो वे सड़के है! जो बनी और सप्ताह भर माह भर में उधड़- धंस गई…
जूना बिलासपुर- चाँटीडीह बैराज की नई उधड़ी सड़क….👇👇

राजकिशोर शनिमंदिर- स्मृतिवन रोड़ 6 मलह से ऐसे पड़ी है!….👇

चिंगराजपारा- लिंगियाडीह रोड़ एक साल से चल रहा रिहर्सल….

चाँटीडीह- चिंगराजपारा- लिंगियाडीह अपोलो रोड, राजकिशोर नगर शनिमंदिर- स्मृतिवन इलाके के रहवासी तो प्रशासन पर विकास के नाम पर दमा- स्वांस की सौगात देने आरोप लगा रहे है!
जिम्मेदार जवाब तक नही दे पा रहे…
न्यूज बास्केट ने जिम्मेदारों से भेंट या मोबाइल से सम्पर्क कर ये जानने का प्रयास किया… कि क्या ठेकेदार बात नही मान रहे… क्या फंड की कमी है! या निगरानी के लिए स्टाफ नही है! फिर वजह है! क्या सड़के बन क्यो नही पा रही पर किसी से सम्पर्क नही हो सका….
और बारिश सिर पर…
मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में मानसून का दौर शुरू हो जाएगा…. यानि बारिश में महज एक माह ही शेष है! पब्लिक भी कह रही कि जब 8 माह में सड़कें नही बनी तो अब…?
शिकायत कलेक्टर तक…
तखतपुर विधान सभा क्षेत्र के तेज तर्रार कहलाने वाले विधायक धर्मजीत सिंह के विधान सभा क्षेत्र के ग्राम नेवरा के इस एक माह पूर्व बनाए गए…36 लाख के गौरवपथ रोड के माह भर में उधड़ने की शिकायत क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कलेक्टर तक से की है! जिसमें भ्रष्टाचार और अफसरों व ठेकेदारों के मिलीभगत के गंभीर आरोप भी लगाए गए है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
