
बिलासपुर,,, पचपेड़ी में दो वाहनों की टक्कर में हुए विवाद के बाद युवकों ने एक युवक को बेल्ट से बेरहमीपूर्वक दौड़ा- दौड़ाकर पीट डाला… पीड़ित युवक जान बचाने सामने पेट्रोल पंप के केबिन में घुसा तो दरवाजे को धक्का दे युवकों का हुजूम वहां भी घुस गया और लाठी डंडे व ईंट से हमला कर उसे जख्मी कर दिया… वायरल वीडियो देखकर भड़के सीनियर पुलिस कप्तान द्वारा गुंडागर्दी पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार करने के दिये गए निर्देश के बाद पुलिस ने 2 नाबालिग समेत सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है!
वारदात पचपेड़ी मुख्यमार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने का है! जहाँ दो गाड़ियों में टक्कर के बाद जमकर गाली गलौच और ये झगड़ा हुआ युवकों ने पहले बेल्ट से बेरहमीपूर्वक पिटाई की और फिर जांनबचाने के लिए सामने पेट्रोल पंप के केबिन में घुसकर हमला किया… जिससे पीड़ित युवक बुरी तरह घायल हो गया…
आसपास के लोगो ने बीच बचाव कर घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया… वायरल वीडियो देखकर भड़के SSP रजनेश सिंह ने बढ़ती गुंडागर्दी पर नाराजगी जताते हुए सभी हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश दिये…
थाना प्रभारी राजसिंह ने वीडियो को संज्ञान में ले पहचान करने के बाद आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे 2 नाबालिग समेत सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
