
बिलासपुर,,, गरीबो की झुग्गियाँ ढहाकर बनवाये गए… करोडो के तोरवा धानमंडी- पावर हाउस चौक बाईपास रोड पर लोकल ट्रांसपोर्टरों ने बिल्डिंग मटेरियल सामग्री की मंडी सजा ली…

यहाँ से महज 600-700 मीटर दूर तोरवा जोन कार्यालय है! तोरवा चौक पर ट्रेफिक के जवानों का डेरा है! पर पता नही क्यो यहां सड़क तक बिखरे रेत, गिट्टी के ढेर और लाइन से खड़े ट्रैक्टर किसी को दिखाई नही दे रहा…

क्या इस अवैध बिल्डिंग मटेरियल के कारोबार के लिए यहां गरीबो की झुग्गियाँ तोड़ी गई थी…!

क्या निगम,पुलिस और खनिज विभाग के अफसरो को ये अवैध भंडारण ये कारोबार नही दिखाई दे रहा… या वे नजराने से मौज मना रहे ये बड़ा सवाल है!

मोहल्लेवासियों का कहना है! कि सबका चंडी बंधा है! इसीलिए सालो से यहाँ सड़क के भरोसे दर्जन भर कारोबारी रेत, गिट्टी बेच रहे है! सड़क पर जगह जगह रेत गिट्टी के ढेर लगे है! वही ट्रैक्टरों का रेला भी लगा है!
सड़क बदहाल…
अरपापार आने- जाने वाले भकारी वाहनों के आवागमन के लिए तोरवा धानमंडी बाईपास का निर्माण कराया गया था…! इसके लिए सड़क में बाधक दर्जनों झुग्गियों को ढहवाया गया…

कई पेड़ कटवाए गए… पर यह करोड़ो की सड़क लोकल ट्रांपोर्टरों की मंडी में तब्दील हो गई है!सड़को पर गड्ढे उभर आये है! सड़क दिन बदन जर्जर होते जा रहा…
नम्बर तक नही ऐसी खुली छूट…
पता नही लोकल ट्रांसपोर्टर सिंडिकेट से कितने का नजराना मिल रहा कि क्षेत्रीय थाने, ट्रैफिक,आरटीओ विभाग सबने आंख में पट्टी बांध ली है! यहां ज्यादातर ट्रैक्टरों में पंजीयन नम्बर तक नही है!

फिर भी शहर में रेत गिट्टी भर फर्राटे भर रहे कोई देखने वाला नही है! जब भी कोई हादसा होता है! जिम्मेदार विभाग अज्ञात ट्रैकटर का उल्लेख कर नया रास्ता निकाल लेते है…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
