
00 कानून व्यवस्था और अलर्ट के दावों की खुली पोल…
00 राजधानी रायपुर में गृहमंत्री शाह का डेरा, उन्ही के पार्टी के सीनियर लीडर से हो गई लूट…
बिलासपुर,,, इन दिनों छत्तीसगढ़ में घपाघप चाकू चल रहा… बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में जहां D.S.P के भाई पर चाकू से जानलेवा हमले की खबर है! वही राजनांदगांव के डोंगरगढ़ जिले में सुशासन तिहार के दौरान सरपंच पर चाकू से हमले से अफ़रा-तफरी मच गई… शहर के सिरगिट्टी बन्नाक चौक़ के सरस्वती स्टील के मालिक गुड्डू मिश्रा पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया… जिससे कारोबारी घायल हो गया… पुलिस के मुताबिक कारोबारी गुड्डू ने अपने संस्थान में कार्यरत एक कर्मचारी को रहने के लिए एक कमरा दिया है! जिसमे वह अपनी पत्नी के साथ रहता है!

कर्मचारी अपने दोस्त को कमरे की चाबी दे अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था…! इसी दौरान उसका दोस्त एक युवती को लेकर कमरे में घुसा मौके पर पहुँचे कारोबारी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये सब यहाँ नही चलेगा… उस समय तो युवक वहां से चला गया… लेकिन प्रेमिका के सामने डांटने से नाराज युवक कुछ देर बाद फिर अपने साथियों के साथ आया और विवाद करते हुए कारोबारी गुड्डु मिश्रा पर चाकू से हमला कर दिया… कारोबारी गुड्डू पुलिस विभाग के D.S.P का भाई बताया जा रहा… दूसरी वारदात राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पलांदूर का है! जहा सुशासन तिहार के शिविर के मंचीय कार्यक्रम के दौरान अचानक में सरपंच मानिकलाल वर्मा पर पलांदूर के ही 36 वर्षीय जितेन्द्र यादव ने चाकू से हमला कर दिया… सुशासन तिहार के दौरान अफसरो और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई चाकूबाजी के इस वारदात से अफ़रा- तफरी मच गई… दहशत और आक्रोश के बीच ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया…
हालांकि डोंगरगढ़ क्षेत्र में सुशासन तिहार के दौरान विवाद और विरोध की यह पहली घटना नहीं है! कुछ दिन पहले डोंगरगढ़ में पट्टे की मांग को लेकर लोगों ने अधिकारियों को घंटों बंधक बना लिया था…! जिसके बाद पुलिस बल प्रयोग तक की नौबत आ गई थी…!
सुशासन तिहार और गृहमंत्री की मौजूदगी में राजधानी में एलर्ट के दावों के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल लूट की वारदात और बिलासपुर से लेकर डोंगरगढ़ तक चल रहे घपाघप चाकू,,, सुशासन की खोज करने वाले अफसरो व कर्मचारियों को बंधक बनाने और इस तरह लगातार सामने आ रही वारदातों ने कानून व्यवस्था के तमाम दावों की हकीकत को उजागर कर दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.10खबर का असर: वृद्धा महिला की शिकायत ने खोली तहसील की पोल, कलेक्टर के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप; सीमांकन, दलाली और अभद्रता के लगे आरोपों पर तहसील कार्यलय का गरमाया माहौल…
Uncategorized2026.07.10बिलासपुर के चर्चित अपोलो की लापरवाही पर चारों ओर घेरा: SSP की फटकार, CMHO का नोटिस, कांग्रेस का ‘शर्म करो’ प्रदर्शन; एयर एम्बुलेंस मामले ने खोली 24×7 इमरजेंसी दावों की पोल, जनता पूछ रही—अब सुधरेगा अस्पताल या फिर चलेगा मनमाना रवैया?…
Uncategorized2026.07.10डीएपी मांगी, एनपीके थमा दी, एरमसाही सोसायटी में खाद के नाम पर ‘खेल’ का आरोप, फर्जी बिलिंग, जबरन उत्पाद और 470 रुपये प्रति बोरी वसूली से किसानों का फूटा गुस्सा, जांच पहुंची तो ‘जेब में विभाग’ वाले दावे से मचा बवाल…
Uncategorized2026.07.10रायपुर के स्पा सेंटरों में पुलिस का अचानक छापा! 10 सेंटरों की गहन पड़ताल, CCTV से लेकर कर्मचारियों के रिकॉर्ड तक खंगाले, नियम तोड़ने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी
