
बिलासपुर,,, D.I.G एवं S.S.P रजनेश सिंह के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा होटल, लॉज संचालकों की बैठक आयोजित कर करीब 110 होटल संचालकों को ‘समाधान ऐप’ के संबंध में एडिशनल एसपी शहर पंकज पटेल,सीएसपी सिविल लाइन निमितेश परिहार,एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई…
बैठक में होटल संचालकों को बताया गया… कि समाधान ऐप के माध्यम से होटल में ठहरने वाले आगंतुकों/व्यक्तियों की जानकारी त्वरित एवं सरल तरीके से पुलिस विभाग तक उपलब्ध कराई जा सकती है! जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा… तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी…
होटल संचालकों को ऐप डाउनलोड करने, पंजीयन प्रक्रिया एवं उपयोग की विधि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई… साथ ही निर्देशित किया गया… कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र सत्यापित कर आवश्यक जानकारी समाधान ऐप के माध्यम से समयबद्ध रूप से दर्ज करें…
बिलासपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि यह पहल कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है!
होटल संचालकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने एवं समाधान ऐप का नियमित उपयोग करने की अपील की गई ।
*सभी होटल/लॉज/फार्महाउस इत्यादि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को अनिवार्य रूप से समाधान ऐप को डाउनलोड कर हर अतिथि की जानकारी अपलोड करनी हैं*
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
