
बिलासपुर,,, बिलासपुर पुलिस ने शहर में संचालित एक बड़े फर्जी मैरिज ब्युरो” गिरोह का पर्दाफाश करते हुए… चार आरोपियों को हिरासत में लिया है! यह गिरोह शादी के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहा था! और इसके लिए फर्जी बैंक खाते व मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा था!
कैसे हुआ खुलासा…..
मामले का खुलासा उस समय हुआ… जब पुलिस म्यूल खातों (दूसरों के नाम पर संचालित बैंक खातों) की जांच कर रही थी! जांच के दौरान संदिग्ध ट्रांजेक्शन के आधार पर “मैरिज ब्युरो” से जुड़े इस गिरोह का सुराग मिला…
कॉल सेंटर के जरिए ठगी…
जांच में सामने आया कि सरकंडा और कोतवाली थाना क्षेत्र में कॉल सेंटर जैसे सेटअप के जरिए यह गिरोह काम कर रहा था! शादी के लिए इच्छुक लोगों को फर्जी प्रोफाइल दिखाकर उनसे संपर्क कराया जाता था! इसके लिए युवतियों को नियुक्त कर भावनात्मक रूप से ग्राहकों को फंसाया जाता था…
ऐसे बनाते थे शिकार…..
गिरोह के सदस्य शादी कराने का झांसा देकर लोगों से रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे जमा कराते थे! एक बिहार निवासी पीड़ित से 10,000 रुपये ठगने का मामला भी सामने आया है! रकम मिलने के बाद कोई सेवा नहीं दी जाती थी!
पुलिस की कार्रवाई….
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से:
10 कंप्यूटर सेटअप
70 मोबाइल फोन
20,000 रुपये नगद
बरामद किए हैं!
गिरफ्तार आरोपी…..
पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है-
महारथी साहू (31 वर्ष)
फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास (40 वर्ष)
तरुणा उर्फ सोनु खरे (40 वर्ष)
नीरा बाथम (32 वर्ष)
कानूनी कार्रवाई….
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सरकंडा में धारा 318(4) और 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आगे भी जारी रहेगी जांच……
पुलिस के अनुसार शहर के अन्य इलाकों में भी इस तरह के “मैरिज ब्युरो” संचालित होने की जानकारी मिली है, जिनकी जांच जारी है। आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस की अपील…..
शादी या मैट्रिमोनियल सेवाओं के नाम पर किसी भी अंजान व्यक्ति या संस्था को पैसे देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
