Wed. Nov 25th, 2026

राजस्थान रॉयल, वर्सेज गुजरात टाइटन में सट्टे का खेल, मोबाइल बना बुकी का अड्डा! सिविल लाइन पुलिस और A.C.C.U की दबिश में दो चर्चित सटोरिए धरे, डेढ़ लाख कैश, मोबाइल-स्कूटी जब्त, लाइव मैच पर लग रहे थे दांव, अब नेटवर्क की खैर नहीं…

बिलासपुर,,,, मोबाइल फोन पर राजस्थान रॉयल, वर्सेज गुजरात टाइटन में हार जीत पर ऑनलाइन दाव लगवाने के मामले में A.C.C.U और सिविल लाइन थाने के संयुक्त टिम ने चर्चित सटोरिए समेत 2 आरोपियों को पकड़कर उनके पास से 1 लाख 48 हजार 5 सौ रुपए 2 मोबाइल सेट और एक स्कूटी जप्त कर दोनों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है!
आयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर I.P.L क्रिकेट सट्टा के मामले में आरोपी सौरभ पवार पिता स्वर्गीय संजय पवार जरहाभाठा और कमल पंजवानी पिता आनंद पंजवानी को सट्टा के तहत गिरफ्तार किया है! आरोपी सौरभ पहले भी सट्टे बाजी के मामले में पकड़ा जा चुका है!

4 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोबाइल के सूचना पर I.P.L मैच—राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस—पर हार-जीत और रन को लेकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं! सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल दबिश दी और दोनों को मौके से पकड़ लिया…

डेढ़ लाख कैश और मोबाइल जब्त…


कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 1 लाख 48 हजार 500 रुपए नगद, ओप्पो कंपनी के 2 मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई… मोबाइल में सट्टा से जुड़ी गतिविधियों के इनपुट भी मिले हैं!

चर्चित आरोपी गिरफ्तार…


पुलिस ने सौरभ पवार निवासी सिंधी  कॉलोनी जरहाभाठा और कमल पंजवानी निवासी चकर भाटा कैम्प को गिरफ्तार किया है! दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) और बीएनएस की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

बहरहाल पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की होगी। अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। IPL जैसे बड़े आयोजनों के दौरान विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

बाइट,,, पंकज पटेल ASP शहर

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed