
बिलासपुर,,, रहने के लिए कानून और संविधान सब के लिए एक है! पर हकीकत यह है! कि पुलिस का डंडा केवल चैतू बैसाखु पर ही चलता है! ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र का है! दरअसल सिटी कोतवाली पुलिस ने नगर निगम के एक पदाधिकारी के भतीजे और कातियापारा के एक PDS दुकान संचालक को ऑनलाइन सट्टे के मामले में 1 लाख 10 हजार रुपए समेत पकड़ने का दावा किया… पर एक भाजपा नेता का नाम सामने आते ही दुम दबा लिया… न तो इस की मामले में प्रेस रिलीज जारी की गई… न आरोपियों की तस्वीरें जबकि खेदु बलदु के मामले में फोटो समेत प्रेस रिलीज जारी किया जाता है! सवाल यह उठ रहा है! कि कानून का चंदन क्या रसूख का माथा देखकर लगाया जाता है!
सिटी कोतवाली पुलिस ने गत रविवार को कटियापारा के PDS दुकान संचालक दीपक भगतानी को ऑनलाइन सट्टे के मामले में पकड़ने और उसकी आईडी चेक करने पर सट्टे के कारोबार में संलिप्त निगम के एक पदाधिकारी के रिश्तेदार विशाल विधानी को तारबाहर क्षेत्र से पकड़ने का दावा किया… पर आज मंगलवार को गया… आज तक न तो पुलिस ने इसका प्रेस रिलीज जारी किया… न ही पकड़े गए… आरोपी सटोरियों की तस्वीरें
ये कार्रवाई बता रही है! कि पुलिस महकमा आरोपी अपराधियों से ज्यादा उनके रसूख से थरथरा रहे है! तभी तो न भाजपा नेता के रिश्तेदार की तस्वीरें और प्रेस रिलीज जारी की गई.. न PDS दुकान संचालक की…
मामला पैसे का है! या रसूख का…
बच्चे बच्चे को पता है! कि पुलिस जुआ और सट्टा पकड़ती क्यों है! और क्यों नामदार खाई वाल को छोड़ उनके फन्टरो को ही क्यों पकड़ा जाता है! सट्टे का पूरा संगठित कारोबार में कौन कौन लोग संलिप्त है! और किसकी सह है! ये भी किसी से छुपा नहीं है!
आखिर पुलिस क्यों है! विवश…
सवाल यह उठ रहा है! कि मामले में सीधे सीधे कार्रवाई कर इसका प्रेस रिलीज और फोटो पुलिस जारी क्यों नहीं करती… आखिर इसकी वजह क्या है! फंड या सियासत का फंडा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
