
बिलासपुर,,, बिलासपुर के पॉश इलाके रामा वैली में उस वक्त हड़कंप मच गया… जब एक वकील ने सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलानी शुरु कर दी… घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामा वैली कॉलोनी में रहने वाला वकील अंशुमन श्रीवास्तव अपने घर के बाहर गाड़ी में शराब का सेवन कर रहा था!
इसी दौरान उसने हाथ में पिस्टल, तलवार और फरसा जैसे धारदार हथियार लेकर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को डराना-धमकाना शुरु कर दिया… उसकी इस हरकत से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया… और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए…
घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया…
जो देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया… वीडियो के संज्ञान में आते ही CSP निमितेश सिंह परिहार, ACCU प्रभारी और चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू की टीम तत्काल मौके पर पहुंची… और वकील को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया…
पुलिस को देख आरोपी के घर के आसपास अफरा-तफरी मच गई… पुलिस टीम ने मकान नंबर L-5, 124 की घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया… तलाशी के दौरान उसके पास से 32.5 इंच की तलवार, एक काले रंग की एयर पिस्टल और फरसा नुमा कुल्हाड़ी बरामद की गई…
कॉलोनी के लोग दहशत के चलते सामने आकर बयान देने से बचते नजर आए… हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 11, 2026दुर्गा पूजा से पहले कोतवाली पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, फरार चल रहे 8 लोगों की निकली हेकड़ी, 3 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील, त्योहार में हुड़दंगियों की खैर नहीं, पुलिस का साफ संदेश—कानून से भागोगे, तो पकड़े जाओगे…
UncategorizedOctober 11, 2026नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर, जय संतोषी माता दरबार में जले आस्था के दीप, भक्तों ने मां के चरणों में टेका माथा, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद…
UncategorizedOctober 11, 2026दिन में सूने मकानों पर धावा, रातों-रात गाड़ियों का जलवा, चोरों ने उड़ाए गहने-कैश, चोरी की कमाई से खरीदी क्रेटा और बुलेट, पुलिस ने CCTV का जाल बिछाकर कोरबा के तीन कथित शातिरों का पूरा हिसाब-किताब किया उजागर…
UncategorizedOctober 11, 2026हफ्ता वसूली के खिलाड़ियों पर प्रदीप आर्य का पुलिसिया प्रहार, सरकंडा में रंगदारी का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी जेल के भीतर, चौथे की तलाश जारी, थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप…
