
बिलासपुर,,, कटनी रेल सेक्शन में एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया… जिससे एक संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया… घटना अमलाई और बुढ़ार स्टेशन के बीच अप लाइन की है! जहां असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर बैलास्ट के पत्थर रख दिए थे!ताकि गुजरने वाली ट्रेन को पटरी से उतारा जा सके…
बताया जा रहा है! कि संदिग्ध गतिविधि पर नजर पड़ते ही ट्रेन मैनेजर ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को मौके से पहले ही रोक दिया… इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और तकनीकी टीम को सूचना दी गई… जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक पर रखे पत्थरों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया…
अगर समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता… तो बड़ा हादसा हो सकता था! जिसमें कई यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती थी!घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है!
रेलवे सुरक्षा बल (R.P.F) और इंजीनियरिंग विभाग ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है! आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है! और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं! इस घटना ने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
