
बिलासपुर,,, लूटेरों की हिम्मत तो देखिए भीड़ भरे बस स्टैंड से 173 करोड़ के I.T.M.S कैमरे की निगरानी के बीच स्कूटी सवार दो लुटेरे C.A की छात्रा से मोबाइल झपटकर ले भागे… युवती ने चिल्लाचोट करते हुए कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया… लेकिन दोनो भाग निकले छात्रा ने इसकी शिकायत तारबहार थाने में दर्ज कराई…
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट की तैयारी कर रही छात्रा पलक बजाज पिता राजा बजाज (20 वर्ष ) मंगलवार शाम गांधी चौक स्टेट बैंक से स्कूटी से शिव टाकीज से होते हुए पुराने बस स्टैंड होते घर जाने निकली रात करीब 8.30 बजे जैसे ही बस स्टैंड होटल रोल सोल के पास पहुंची पीछे से सफेद रंग की स्कूटी में सवार दो लूटरों में से पीछे बैठा लुटेरा सामने स्कूटी के बास्केट में रखा मोबाइल सेट झपटकर भाग निकले… छात्रा ने घटना की रिपोर्ट तारबाहर थाने में दर्ज कराई… पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों के सम्बंध में पतासाजी कर रहीं है! व्यस्ततम बस स्टैंड से 173 करोड़ के CCTV कैमरे को गच्चा दे आरोपियों के इस तरह की वारदात ने न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि ITMS पर भी कई सवाल खड़े कर दिये है…!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 25, 2026व्यापार विहार की 7500 वर्गफीट आदिवासी जमीन पर अनुमति-अनापत्ति का कैसा खेल? अपर आयुक्त पर सांठगांठ का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, सीएम से कलेक्टर तक शिकायतों का पोथन्ना, सात दिन में जांच नहीं तो आंदोलन, रिश्वत कांड के बाद अफसरों की कुर्सी बदली, अब जमीन के खेल में किसकी बारी?…
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
