Sun. Oct 18th, 2026

बिलासपुर में गुम फाइल का गजब इलाज युवक पहुंचा 500 ग्राम बादाम लेकर! बोला, “मैडम, इसे खाइए…याददाश्त तेज होगी, शायद मेरी फाइल भी मिल जाए” एक साल की दौड़-भाग पर यूं निकाला तंज….

बिलासपुर,,,  जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है! जहां सरकारी दफ्तर की कार्यप्रणाली से परेशान एक युवक ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया… मामला E.W.S फ्लैट के नामांतरण से जुड़ा है! जानकारी के अनुसार युवक ने करीब एक साल पहले फ्लैट खरीदा था…! और उसकी विधिवत रजिस्ट्री भी करवाई थी… इसके बाद उसने नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अभिलाषा परिसर, तिफरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में जमा किए…
युवक का आरोप है! कि वह पिछले एक साल से लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहा है! लेकिन हर बार उसे एक ही जवाब मिलता है! फाइल नहीं मिल रही है! इस वजह से उसका काम अब तक अटका हुआ है! लगातार हो रही देरी और टालमटोल से परेशान युवक ने आखिरकार विरोध का अलग ही तरीका निकाला…
वह 500 ग्राम बादाम लेकर कार्यालय पहुंचा… और संबंधित अधिकारी पूनम बंजारे को देते हुए तंज कस दिया… कि बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है! शायद इससे उन्हें उसकी फाइल याद आ जाए… इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया… जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!
वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं! लोग इसे सरकारी दफ्तरों की लापरवाही और सुस्त व्यवस्था का उदाहरण बता रहे हैं! वहीं, अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है! और युवक को उसका हक कब तक मिल पाता है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed