
बिलासपुर,,,, जिले के बिल्हा थाना अंतर्गत में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेराह पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के पौशरी गांव का है। युवक की पहचान मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां उसने एक डिब्बे में पेट्रोल लिया। इसके बाद पंप से कुछ दूरी पर जाकर उसने सड़क किनारे बाइक रोकी और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से किसी तरह आग बुझाई गई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
फिलहाल आत्मदाह के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, हालांकि प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव या अवसाद की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस युवक का बयान लेने की कोशिश कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ जारी है। ASP मधुलिका सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
