
बिलासपर_जांजगीर-चाम्पा,,,, जांजगीर- चांपा जिले के ग्राम करही में देर रात नकाबपोश लुटेरों ने कांग्रेस नेता के घर घुसकर लूट का प्रयास किया…. और फायरिंग की जिससे नेता के एक बेटे की मौत हो गई… जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा….
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष और व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर लूट की कोशिश की…. बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार को निशाना बनाया और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी…. इस फायरिंग में बड़े बेटे आयुष कश्यप पर दो गोलियां चलाई गईं… जबकि छोटे बेटे आशुतोष कश्यप पर भी एक बार फायरिंग की गई… हमले में गंभीर रूप से घायल आयुष कश्यप की मौत हो गई… वहीं आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी…
घायल आशुतोष को बिर्रा अस्पताल ले जाया गया…. जहाँ से उसे जिला अस्पताल जांजगीर रिफर कर दिया गया…
बताया जा रहा है! कि आरोपियों ने घर के अन्य सदस्यों को उनके कमरों में बंद कर दिया… ताकि कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके…
करही में कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर हुए गोलीकांड की खबर से हड़कंप मच गया… सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आरोपियो के सम्बंध में जानकारी जुटाने रिहर्सल की विधायक ब्यास कश्यप भी
हालात का जायजा लेने जिला अस्पताल पहुंचे… उन्होंने घायल व परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली…
पुलिस जांच कर रही है! कि वास्तविक में ये वारदात लूट के नियत से की गई… कि ऐसा सीन क्रिएट कर आरोपी पुरानी रंजिश को निबटाने का प्रयास किया गया…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
