
00 विधायक के बिगड़े बोल के खिलाफ लामबंद हुआ पटवारी संघ…
00 संघ ने खोला विधायक के खिलाफ मोर्चा कहा सार्वजनिक अपमान बर्दाश्त नहीं…
बिलासपुर,,, सुशासन तिहार आ बला पकड़ गला साबित हो रहा… जगह – जगह से फजीहत भरी खबरों के बीच अब गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम पाटसिवनी में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान कलेक्टर की मौजूदगी में विधायक रोहित साहू के पटवारी के खिलाफ बिगड़े बोल ने नया बखेड़ा कर दिया है! सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल विधायक के बिगड़े बोल वाले वायरल वीडियो से बिफरे पटवारी संघ ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कर्मचारियों का सार्वजनिक अपमान बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी जारी की है! जिससे विवाद गहरा गया है! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक मंच से भाषण के दौरान एक ग्रामीण की मौखिक शिकायत पर पटवारी पर जमकर भड़कते हुए पूछा कि कौन है! कौन है! पटवारी उसका नाम बताइये दर्शकदीर्धा से जैसे ही किसी ने पटवारी का नाम बताया..
विधायक ने काम के एवज में ग्रामीण से 40 हजार मांगने वाले पटवारी को तत्काल हटाने कलेक्टर को निर्देश दिए तो जमकर तालिया भी बजी उन्होंने पटवारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कथित तौर पर “चप्पल से मारने” जैसी बात कह डाली…. विधायक के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों और राजस्व अमले में खलबली मच गई… पटवारी संघ ने विधायक के बयान का विरोध जताते हुए इसे कर्मचारियों की गरिमा पर हमला बताते हुए लिखित ज्ञापन जारी कर विधायक के बयान की कड़ी निंदा की… साथ ही सुशासन तिहार 2026 के बहिष्कार की चेतावनी भी दी…! जारी बयान में संघ के पदाधिकारियों का कहना है! कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक मंच से कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है! इससे कर्मचारियों के सम्मान और मनोबल को ठेस पहुंची है! वायरल वीडियो गत 5 मई को आयोजित जनसभा का बताया जा रहा… वायरल वीडियो, बढ़ते विरोध और इसको लेकर मचे बवाल और सियासत ऐंन सुशासन तिहार के बीच सरकार की टेंशन बढ़ा दी है! इस सन्देश के बाद अगर हालात बिगड़े तो मामला और गरमा सकता है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
