Tue. Nov 24th, 2026

Gold777 का नागपुर कनेक्शन बेनकाब रायपुर पुलिस ने दबोचा ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड अंकित अग्रवाल, आयुष जैन से मिली थी मास्टर ID, करोड़ों के नेटवर्क पर बड़ा खुलासा…

रायपुर,,,  पुलिस की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर से मास्टरमाइंड अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है!आरोपी Gold777 समेत अन्य ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए सट्टा संचालन कर रहा था..! पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और डीसीपी मध्य उमेश प्रसाद गुप्ता की मॉनिटरिंग में कार्रवाई की गई…!
इस मामले में पहले ही नमन जग्गी और आयुष जैन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था…! पुलिस ने पूर्व कार्रवाई में 5 मोबाइल, 2 चारपहिया वाहन और नगदी जब्त की थी…! पूछताछ में आयुष जैन ने खुलासा किया… कि नागपुर निवासी अंकित अग्रवाल उसे ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए मास्टर आईडी उपलब्ध कराता था…! इसके बाद पुलिस टीम नागपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया… उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं!
थाना तेलीबांधा में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है! कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद रायपुर पुलिस ऑनलाइन सट्टे के 15 मामलों में 75 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 3.53 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed