
00 गुणवत्ता से समझौता न करने का रट्टा ठेकेदार – अफसर बिठा रहे भट्ठा…
00 बनते ही जर्जर हो गई बैराज की सड़क, डायलॉग बोलने वाले सब देख रहे खबर पर सब मौन…?
बिलासपुर,,, मंत्री, नेता, अफसर सब ये डायलॉग दे रहे… कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नही… पर हकीकत इससे कोसो परे है! सरकार का दावा है! कि कंक्रीट की सडके लंबी टिकेगी पर इसका हस्र क्या है! सारा शहर देख रहा.. 31 मार्च के दावे पर अप्रैल में कम्प्लीट हुई… अरपा के बैराज की सड़क अप्रैल में ही उधड़ने धंसने लगी… मंत्री,नेता, अफसर रोज खबरे देख रहे पढ़ रहे… लेकिन किसी को कोई मतलब ही नही… भोग रही पब्लिक… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अरपा नदी पर तत्कालीन कांग्रेस शासन काल में कुड़ूदंड शिवघाट और जूना बिलासपुर चांटीडीह बैराज का निर्माण सन 2021 से शुरू कराया गया था…! इसकी लागत करीब 100 करोड़ तय की गई थी…! इस बैराज के निर्माण का मुख्य उद्देश्य जीवन दयानी अरपा के पानी को रोक नदी में बारों मासी जल भराव की व्यवस्था बना, शहर के साल दर साल गिर रहे… वाटर लेबल को नियंत्रित करना था! ठेका कंपनी को निर्माण कार्य पूर्ण करने 18 माह का समय दिया गया था…! यानि निर्माण जनवरी 2023 तक पूर्ण करना था…! पर ठेका कंपनी ने कई बार एक्सटेंशन देने के सवा 3 साल बाद अप्रैल 2026 को कार्य पूर्ण किया… ऐसा बताया जा रहा… कि निर्माण कार्य अप्रैल में पूर्ण हुआ… और अप्रैल में ही लंबी चलने के सरकारी दावे वाली बैराज की सड़क उधड़ने धंसने लगी… ठेकेदार पर निर्माण के दौरान रॉड (छड़) को वेल्डिंग कराकर लगाने और भुगतान रोकने पर E.E का तबादला कराने के आरोप लगे पर हुआ कुछ नही…
ये तस्वीरें खुद बयाँ कर रही हालात और गुणवत्ता वाले डायलाग की हकीकत…
फंड का टोटा या अफसर नही करा पा रहे काम…
शहर में सारे निर्माण कार्यो का यही हाल है! सड़कें 3-3, 4-4 महीने से आधी अधूरी पड़ी है! धूल गर्द उड़ रहे पर पता नही क्यो सड़को के बीचों- बीच डिवाइडर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा…
पब्लिक को समझ मे नही आ रहा… कि विभागों के पास पैसा नही या अफसर ठेकेदारों से काम नही करा पा रहे… लोग कह रहे सारा खेल बिलो में लिए गए टेंडर के बाद लागत बढाने के खेल का तो नही है!
राजकिशोर नगर….
राजकिशोर नगर- स्मृतिवन रोड के महज 500-600 के 4 मलह से निर्माणाधीन ज़्डक के निर्माण ने तो निर्माण के गति के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले, 4 माह में 600 मीटर सड़क नही बना सके… धूल गर्द इतना कि लग रहा जनप्रतिनिधि और अफसर विकास के नाम पर दमा और स्वांस की सौगात देने ठान रखे है…
चिगराजपारा- अपोलो रोड…
करीब साल भर पूर्व गत मई 2025 में ज्वाली नाले में कार्रवाई के दौरान महापौर के हड़काने पर निगम अमले ने लिंगियाडीह- चिंगराजपारा में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के लिए तोड़फोड़ मचाया… पर दो इंसिडेंट सब को चुभ रहे… एक तो इस तोड़फोड़ में अपोलो की एक इंच बाउंड्रीवाल नही टूटी दुसरा ये की केवल अपोलो के सामने की ही सड़क बनी, चाँटीडीह सब्जी मंडी से लेकर लिंगियाडीह अपोलो के चढ़ाव तक कि ज़्डक आज भी ऊबड़खाबड़ बदहाल तो कही गिट्टी डालकर छोड़ दी गई जिससे यहां के रहवासी कारोबारी सब एक साल से धूल गर्द से हलाकान है!
कंठ सूखे -चार माह से नही…
सड़क चौड़ीकरण के लिए चलवाये गए बुलडोजर के कारण कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया इसके चलते पानी सप्लाई ठप है, हजारों लीटर पानी रोज सड़क पर व्यर्थ बह रहा। पूरे इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा है।
सवा माह बाद बारिश…
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जून माह के फर्स्ट या सेकेंड वीक के दौरान छत्तीसगढ़ में मानसून शुरू हो जाएगा… यानि सवा -डेढ़ माह में बारिश शुरू हो जाएगा,,, सवाल यह उठ रहा कि जो ठेकेदार एक्सटेंशन के गणित में चार माह में काम नही कर पाए वो सवा- डेढ़ माह में क्या काम पूरा करा पाएंगे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
