
बिलासपुर,,,, जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में जमीन की फर्जी बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आया है! रिटायर्ड रेलवे लोको पायलट 74 वर्षीय कलीराम सतनामी ने आरोप लगाया है! कि उनकी जमीन फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी गई…. मामले में पुलिस ने दीपक मिश्रा और रमेश कुमार पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
आदर्श नगर, वार्ड क्रमांक-10 सिरगिट्टी निवासी कलीराम सतनामी ने पुलिस को बताया… कि मौजा सिरगिट्टी स्थित खसरा नंबर 137/8 में उनके नाम 12 डिसमिल जमीन दर्ज है! लेकिन हाल ही में रिकॉर्ड में जमीन का रकबा घटकर 9 डिसमिल दिखाई देने लगा… इस पर उन्होंने रकबा संशोधन के लिए एसडीएम राजस्व न्यायालय में आवेदन दिया था..! जांच के दौरान पटवारी रिपोर्ट में खुलासा हुआ… कि वर्ष 2023-24 में उनकी 3 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है!
जानकारी मिलने पर जब कलीराम ने रजिस्ट्री कार्यालय से दस्तावेज निकलवाए, तब उन्हें पता चला कि किसी अन्य व्यक्ति को कलीराम सतनामी बताकर फर्जी तरीके से जमीन की बिक्री कर दी गई… आरोप है! कि दीपक मिश्रा और रमेश कुमार पाण्डेय ने फर्जी दस्तावेज और फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन धसरी लक्ष्मी के नाम रजिस्ट्री कराई…
पीड़ित ने साफ कहा कि उन्होंने अपनी जमीन कभी नहीं बेची… पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
