
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कथित ब्लैक मार्केटिंग को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा… गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग बालाजी गैस एजेंसी पहुंचे और ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया… उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया… कि एजेंसी में बुकिंग और भुगतान उनके नाम से किया जाता है! लेकिन सिलेंडर दूसरे लोगों को दे दिए जाते हैं! या फिर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं! लोगों का कहना है! कि आम उपभोक्ताओं को स्टॉक खत्म होने का बहाना बनाकर घंटों लाइन में खड़ा रखा जाता है! जबकि कुछ लोगों को सीधे सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाते हैं!

महिलाओं और बुजुर्गों ने एजेंसी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की… हंगामे की स्थिति को देखते हुए एजेंसी संचालक और मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी… जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया… लेकिन नाराज उपभोक्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे…
मामला बढ़ने पर उपभोक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी से शिकायत की… शिकायत पर एडीएम ने खाद्य विभाग को जांच के निर्देश दिए… और कहा कि किसी भी उपभोक्ता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए… प्रशासन ने स्पष्ट किया… कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है! इसलिए किसी एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…
गौरतलब है! कि हाल ही में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक में ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने तक की चेतावनी दी थी..!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
