
बिलासपुर,,, रेंज साइबर थाना पुलिस ने “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 आरोपियों को राजस्थान के चुरू जिले से गिरफ्तार किया है! आरोपियों ने महिला को पुलिस, ईडी, आरबीआई और सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का डर दिखाकर कई घंटों तक वीडियो कॉल पर रखा… और फर्जी नोटिस भेजकर रकम ट्रांसफर कराई… गिरफ्तार आरोपी रूपेन्द्र सिंह और विशाल सिंह ने पूछताछ में बैंक खाते उपलब्ध कराने और कमीशन के बदले रकम निकालने की बात स्वीकार की है! पुलिस ने बैंक दस्तावेज, ATM कार्ड और मोबाइल जब्त किए हैं! अन्य आरोपियों की तलाश जारी है!

“डिजिटल अरेस्ट” दिया का भय...
प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई… कि उसकी माता के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर स्वयं को “संजय P.S.I” बताने वाले व्यक्ति ने संपर्क किया… आरोपियों ने महिला को बताया कि उनका नाम एक आतंकवादी संगठन से जुड़े मामले में आया है! तथा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है!
इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से महिला को कई घंटों तक तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा गया… आरोपियों ने लगातार पुलिस, E.D, R.B.I एवं सुप्रीम कोर्ट के नाम का भय दिखाते हुए महिला पर मानसिक दबाव बनाया… यहां तक कि उन्हें धमकी दी गई… कि यदि उन्होंने परिवार के किसी सदस्य से संपर्क किया तो उनके बेटे एवं अन्य परिजनों को भी मामले में फंसा दिया जाएगा…
आरोपियों द्वारा महिला को फर्जी सरकारी नोटिस, E.D जांच दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट आदेश एवं R.B.I नोटिस भेजकर विश्वास दिलाया गया… कि उनके खिलाफ गंभीर जांच चल रही है! लगातार भय और मानसिक प्रताड़ना के कारण महिला आरोपियों के झांसे में आ गई…
1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी...
आरोपियों द्वारा महिला को अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए बाध्य किया गया… अलग-अलग तिथियों में कुल 1,04,80,000/- रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए… इसके बाद भी आरोपियों द्वारा केस समाप्त करने के नाम पर अतिरिक्त 50 लाख रुपए की मांग की जा रही थी…
जब पीड़िता ने अपने पुत्र को पूरी जानकारी दी तब मामला सामने आया… और तत्काल रेंज साइबर थाना बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई…
तकनीकी जांच से खुला नेटवर्क का राज...
प्रकरण दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस द्वारा बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण किया गया… जांच में पाया गया… कि ठगी की रकम कई लेयर बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी…! बैंकिंग ट्रेल एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान राज्य के चुरू जिले से दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया…
गिरफ्तार आरोपी :-👇👇
1. रूपेन्द्र सिंह पिता संपत सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पोती, थाना रतननगर, जिला चुरू (राजस्थान)
2. विशाल सिंह पिता जीवराज सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पोती, थाना रतननगर, जिला चुरू (राजस्थान)
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया… कि उन्होंने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे… तथा ठगी की रकम निकालकर अन्य व्यक्तियों तक पहुंचाई थी… आरोपियों को इसके बदले कमीशन राशि प्राप्त हुई थी…!
आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं!
अन्य आरोपियों की तलाश जारी...
प्रकरण में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है! साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, बैंक खातों एवं डिजिटल ट्रेल की विस्तृत जांच जारी है!
उक्त संपूर्ण कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक गोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं नोडल अधिकारी गगन कुमार के निर्देशन में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम द्वारा की गई…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
