
दुर्ग,,,, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है! जहां दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक (P.A) गौतम साहू पर देवी-देवताओं और धर्म गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है! इस मामले के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय में घुसकर कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी…!
वॉट्सएप चैट वायरल होने के बाद भड़का आक्रोश..
मिली जानकारी के अनुसार, गौतम साहू निगम में प्लेसमेंट कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है! उसकी एक महिला कर्मचारी के साथ हुई निजी वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे…! इस चैट में हिंदू देवी-देवताओं और प्रतिष्ठित धार्मिक गुरुओं के खिलाफ बेहद अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया था…! जैसे ही यह जानकारी बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं तक पहुंची, उनमें भारी रोष फैल गया….
निगम दफ्तर में हंगामा और मारपीट…
8 मई की सुबह आक्रोशित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया… कार्यकर्ताओं ने आरोपी कर्मचारी गौतम साहू को पकड़कर दफ्तर से बाहर निकाला और उसकी पिटाई की… जिससे उसके कपड़े तक फट गए… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई…
पुलिस ने दर्ज की FIR…
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान निगम कार्यालय में काफी देर तक कामकाज प्रभावित रहा…. मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन और अन्य पदाधिकारियों ने पदमनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है! पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है! और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है! फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
