
सक्ती,,, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है! यह कार्रवाई शनिवार 10 मई 2026 को चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा में की गई…. जहां ACB की टीम पहले से जाल बिछाकर मौजूद थी..
जानकारी के अनुसार, ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने ACB बिलासपुर से शिकायत की थी… कि मारपीट के एक मामले में उसके और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने के एवज में ASI एस.एन. मिश्रा 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था…! शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था… और उसने आरोपी पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़वाने की इच्छा जताई…
शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले का सत्यापन कराया… जांच में शिकायत सही पाई गई… ACB अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपए की पहली किश्त ले चुका था… और दूसरी किश्त के रूप में फिर 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था…
इसके बाद ACB ने ट्रैप प्लान तैयार किया… तय योजना के तहत शिकायतकर्ता आरोपी को चंद्रपुर के गुड्डू ढाबा बुलाया… जैसे ही ASI ने शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के 20 हजार रुपए लिए, ACB टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया… आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई…
सूत्रों का कहना है! कि आरोपी के खिलाफ पहले भी रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल चुकी थीं… फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है! ACB ने आम लोगों से भी अपील की है! कि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
