
बिलासपुर,,, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है! आरोपी बाबू पर होटल संचालक से जुर्माना कम कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है!
जानकारी के मुताबिक करगी रोड कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप ने ACB बिलासपुर से शिकायत की थी… कि वह कोटा में होटल संचालित करता है! अगस्त 2025 में फूड सेफ्टी विभाग की जांच के दौरान उसके होटल में पेड़ा खुले में मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था…! जो अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय में लंबित था…!
शिकायत के अनुसार कार्यालय में पदस्थ बाबू विजय पांडेय ने एक लाख रुपए तक जुर्माना लगने की बात कहकर मामले को 30 हजार रुपए में निपटाने का भरोसा दिया… और इसके एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की… शिकायत का सत्यापन करने पर मामला सही पाया गया… जांच में पता चला कि आरोपी पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था…! और बाकी 15 हजार रुपए लेना बाकी था…!
एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए शनिवार को कार्यालय में ही आरोपी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया…आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
