
बिलासपुर,, बिना वजह विवाद कर हत्या की नीयत से ब्लेड से वार करने वाले आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। 13 मई रात करीब 12:00 बजे देवीका विहार राजकिशोर नगर निवासी चिन्मय तिवारी अपने साथी वैभव पांडे के साथ मोटरसाइकिल बुलेट से घर जा रहा था। राजकिशोर नगर अनाथ आश्रम के पास बुलेट की आवाज सुनकर भोलू वर्मा अमन सोनकर, राजेंद्र उर्फ कारी गोड़ रास्ता रोककर खड़े हो गए और जबरन विवाद करते हुए कहने लगे कि हमारे साथी भोलू वर्मा को तुम लोग क्या बोले हो। जब इन्होंने कहा कि हमने तो कुछ नहीं बोल तो इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लात, घुसे, पत्थर से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान राजेंद्र उर्फ कारी गोड़ ने हाथ में रखे ब्लेड से वैभव के गले पर वार कर दिया, जिससे उसके गले से खून निकलने लगा। कुछ लोग बीच बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मामला दर्ज होने के बाद सरकंडा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी कि तभी उन्हें सूचना मिली कि राजेश उर्फ भोलू वर्मा और अमन सोनकर अपोलो चौक के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर राजेश उर्फ भोलू वर्मा और अमन सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। अमन सोनकर की तलाश पुलिस को शहर की अमन चैन बिगड़ने के लिए हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस के लिए भी थी। पुलिस ने दोनों मामले में उसे गिरफ्तार किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

